Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज आए साथ, भाऊ पर भड़की देवोलीना
वही दूसरी तरफ देवोलिना भट्टाचार्जी और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच तनाव दिखाई दे रहा है. टास्क के दौरान देवोलीना को चोट लग जाती है. जिसेक बाद वो भाऊ पर बुरी तरह भड़क जाती हैं
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज रात काफी कुछ ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए. सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच चल रही लड़ाई में आज बात धक्कामुक्की तक पहुंच जाएगी. लेकिन सिद्धार्थ और असीम के फैंस को अपसेट होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि लड़ाई झगड़े के बीच घर के नए टास्क में सिद्धार्थ और असीम एक साथ खेलने जा रहे हैं. जहां दोनों को टास्क के आगे की प्लानिंग करते हुए भी देखा जा सकता हैं. बिग बॉस घर वालो के सामने लग्जरी बजट टास्क देते हैं. जिसके चलते सभी लोग 2 टीमों में बंट जाते हैं.
प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को एक टीम में देखा जा सकता है जहां वो मिलकर टास्क परफॉर्म कर रहे हैं इतना ही नहीं वो टास्क के प्लानिंग भी करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में जाहिर है कि दोनों के फैंस के लिए इससे अच्छी खबर और कुछ नहीं हो सकती कि दो दोस्त दोबारा साथ आते दिखाई दे रहे हैं.
Kya apna ghar banane ke liye dono teams bigaad denge #BiggBoss ke ghar ka santulan?
Dekhiye yeh task aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/1meo1hSzca
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 14, 2019
तो वहीं टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और असीम के साथ अरहान खान भी उनके साथ खड़े हो एक टीम होकर टास्क कर रहे हैं. जबकि वही दूसरी तरफ देवोलिना भट्टाचार्जी और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच तनाव दिखाई दे रहा है. टास्क के दौरान देवोलीना को चोट लग जाती है. जिसेक बाद वो भाऊ पर बुरी तरह भड़क जाती हैं और चीखना शुरू कर देती हैं. इनकी इस लड़ाई को देख लग रहा है कि अब घर में नए दुश्मन ना पैदा हो जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

