टीवी

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने लगाया बिग बॉस पर सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने का आरोप

रश्मि देसाई घर वालों से कहती है कि उन्हें लगता है सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्त फेवर किया जा रहा है. उनके खिलाफ खड़ा हर शख्स हर बार गलत कैसे हो सकता है.

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने लगाया बिग बॉस पर सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने का आरोप
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर वालों को नॉमिनेट करने का हक घर के कैप्टन सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को मिला. जिसके बाद सिद्धार्थ ने असीम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा को घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया. सिद्धार्थ को मिले इस खास पॉवर से रश्मि देसाई (Rashmi Desai) काफी अपसेट दिखाई दी. जिसके बाद रश्मि देसाई ने बिग बॉस पर सिद्धार्थ को सपोर्ट करने का आरोप लगाया. रश्मि सवाल उठाती है कि हर बार सभी लोग गलत कैसे हो सकते हैं?

दरअसल बिग बॉस के आदेश के बाद सिद्धार्थ शुक्ला असीम रियाज और माहिरा शर्मा में से असीम को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करते हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ असीम को ताना मारते है और कहते है कि What Goes Around Comes Around. जिसके बाद अरहान खान, शेफाली जरीवाला, शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली के साथ बैठकर चर्चा करती हैं. रश्मि कहती है कि मुझे लगता है कि बहुत फेवर हो रहा है. हमेशा कोई ऐसे गलत हो सकता है मतलब सब कोई गलत हो सकता है. कैसे? जिसके बाद अरहान और शेफाली इस बात को पॉजिटिव तरीके से लेने को कहते है. शेफाली कहती है इससे साफ है कि बिग बॉस चाहते है कि सभी लोग कैप्टनसी को गंभीरता से ले. जिसके बाद रश्मि कहती है कि अब तो हर हाल में कैप्टन बनना है.

रश्मि के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है. घर के बाहर भी यूजर्स को लग रहा है कि बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला को काफी सपोर्ट किया जा रहा है.

हालांकि अरहान की दोबारा एंट्री के बाद से ही घर का माहौल दोबारा बदल गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच की ये जंग कौन से नए रंग दिखाती है ये देखना दिलचस्प होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).