Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला हो गए हैं घर से बेघर? वजह हैरान करने वाली
कल आए वीडियो में सिद्धार्थ परेशान दिखाई देते हैं जहां पारस उन्हें समझाते है कि टेंशन मत ले मैं हूं. तो वहीं शहनाज भी इमोशनल होती दिखाई दी.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) नए एपिसोड के प्रीव्यू के मुताबिक हर कोई ये समझ रहा था कि टास्क में पक्षपात करने के चलते मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को घर से बेघर कर दिया है. लेकिन अब जो बात सामने निकलकर आ रही है वो काफी हैरान कर देने वाली है. क्योंकि खबर आ रही है कि बिग बॉस के घर से जो आज बेघर हो रहा है वो पारस छाबड़ा नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला है. दरअसल बिग बॉस के फैन पेज पर किए गए एक पोस्ट में ये दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर होने जा रहे हैं.
दरअसल कल हुए टास्क के दौरान असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच एक बार फिर झड़प देखने को मिली. इस दौरान सिद्धार्थ एक बार फिर असीम पर टूट पड़े और उन्हें बुरी तरह से धक्का मारने लग गए. जिसके बाद असीम ने बिग बॉस से इसकी शिकायत भी की. लेकिन सिद्धार्थ के बाहर होने की वजह असीम के साथ हुई लड़ाई नहीं बल्कि उनकी खराब तबियत है. इस पोस्ट में ये दावा किया गया है कि सिद्धार्थ की खराब तबीयत के चलते उन्हें इलाज के लिए बाहर आना पड़ रहा है.
दरअसल कल आए वीडियो में सिद्धार्थ परेशान दिखाई देते हैं जहां पारस उन्हें समझाते है कि टेंशन मत ले मैं हूं. तो वहीं शहनाज भी इमोशनल होती दिखाई दी. जिसके बाद वो असीम के सामने ये कबूल करती है कि वो उससे प्यार करती हैं. ऐसे में अब माना जा रहा है कि शहनाज ये सब सिद्धार्थ के लिए कह रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

