टीवी

Bigg Boss 13: आरती सिंह के साथ हुई थी रेप की कोशिश, भाभी कश्मीरा शाह ने कहा- मैं उस आदमी का प्राइवेट पार्ट काट देती

आरती सिंह के खुलासे के बाद उनके भाई कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह बेहद हैरान हैं. जिसके बाद कश्मीरा ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Bigg Boss 13: आरती सिंह के साथ हुई थी रेप की कोशिश, भाभी कश्मीरा शाह ने कहा- मैं उस आदमी का प्राइवेट पार्ट काट देती
आरती सिंह और कश्मीरा शाह (Image Credit: Instagram)

पिछले हफ्ते बिग बॉस (Bigg Boss 13) के शो में फिल्म छपाक (Chhapaak) को प्रमोट करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विक्रांत मैसी के साथ लक्ष्मी अग्रवाल भी पहुंची थी. इस दौरान घर के कई सदस्यों ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार का जिक्र किया और अपनी झिझक से पर्दा उठाया. ऐसे में आरती सिंह (Aarti Singh) ने खुलासा करते हुए बताया था कि जब वो 13 साल की थी तो मौका पाकर घर के नौकर ने उनका रेप करने की कोशिश की थी. खुद को बचाने के लिए वो आरती ने 2 मंजिला छत से छलांग ली थी. आरती सिंह के इस खुलासे के बाद अब उनकी भाभी कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) का बयान सामने आया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बात करते हुए कश्मीरा ने बताया कि उन्हें अपनी ननंद आरती के साथ हुए वाकये की जानकारी नहीं थी. जाहिर है आरती कभी हिम्मत नहीं जुटा पाई होगी. वो पहले गीता आंटी के साथ रहती थी. लेकिन जब वो 21 साल की हुई तब वो मुंबई आई. उस दौरान मैं और कृष्णा लिवइन रिलेशनशिप में थे. मैं ऐसे मुद्दों से लड़ना जानती हूं और इन चीजों की लाईट नहीं लेती. मैं तो उस इंसान को ढूंढकर उसका प्राइवेट पार्ट काट देती. अब आरती के बाहर आने के बाद हम बात करके लीगल एक्शन लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

वैसे घर में चल रहे फैमिली टास्क में आरती से मिलने उनके भाई कृष्णा अभिषेक और उनके दोनों बेटे पहुंचे थे. जिनसे मिलकर आरती काफी इमोशनल हो गई थी. इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने उन्हें बताया कि वो घर में काफी अच्छा गेम खेल रही हैं और पूरे परिवार को उन पर नाज है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).