Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर से बेघर हो सकती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में गोपी बहु उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. लेकिन अब इसी बीच खबर आ रही है कि देवोलीना जल्द ही इस शो से एलिमिनेट हो सकती हैं. सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कयास लगाया जा रहा है.
Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' में इन दिनों ड्रामे के साथ ही रोमांस का तड़का भी देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद शो दिलचस्प होता जा रहा है वहीं इसी बीच अब कयास लगाया जा रहा है कि शो में नजर आ रही गोपी बहु उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को जल्द ही 'बिग बॉस' के घर से बाहर होना पड़ सकता है. शो में देवोलीना काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. ऐसे में देवोलीना को लेकर सोशल मीडिया पर आई इस जानकारी को लेकर फैंस हैरान हैं.
दरअसल, बिग बॉस को लेकर नई-नई जानकारी शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने बताया कि देवोलीना की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसे में उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. द खबरी ने ट्विटर पर लिखा, "देवोलीना भट्टाचार्जी बीमार पड़ गई हैं और ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. वो इस वीक के टास्क में परफॉर्म नहीं कर सकती हैं, इसका मतलब वो शो को क्विट कर रही हैं."
Devoleena Bhattacharjee has fallen ill a doctor has advised Devoleena bed rest. She may not perform this week's task.
this mean the actor is quitting the show (High Chances)
— The Khabri (@TheKhbri) November 26, 2019
कयास लगाया जा रहा है कि खराब तबीयत के चलते और टास्क में न परफॉर्म कर पाने के कारण उन्हें बेघर होना पड़ सकता है. गौरतलब है कि मिड फिनाले एलिमिनेशन्स के दौरान देवोलीना और रश्मि देसाई को शो से एलिमिनेट किया गया था.
इसके बाद शो में ट्विस्ट जोड़ते हुए बताया गया कि 'बिग बॉस' ने इन्हें सीक्रेट रूम में रखा था और फिर इनकी वापसी हुई. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि देवोलीना शो से एग्जिट लेंगी या नहीं. लेकिन इस खबर ने उनके फैंस को चिंतित जरूर कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

