टीवी

Bigg Boss 13: देवोलीना भट्टाचार्जी हुईं अस्पताल में भर्ती, इस हफ्ते नहीं होगा कोई एलिमिनेशन

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से जुड़ी एक तजा अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते शो में कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा और इसी के साथ बिग बॉस के घर में नजर आ रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी की खराब तबीयत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bigg Boss 13: देवोलीना भट्टाचार्जी हुईं अस्पताल में भर्ती, इस हफ्ते नहीं होगा कोई एलिमिनेशन
देवोलीना भट्टाचार्जी (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर इस हफ्ते की बेहद दो अहम जानकारी सामने आई है. पहली ये कि इस हफ्ते शो में कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा और दूसरा ये कि शो में नजर आ रहीं गोपी बहु उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती (Hospitalized) कराया गया है. एक तरफ जहां 'नो एलिमिनेशन' की खबर आपको खुश करेगी वहीं देवोलीना को लेकर आई ये खबर से उनके फैंस चिंतित हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: देवोलीना भट्टाचार्जी की मां का दावा- मेरी बेटी नहीं छोड़ रही है बिग बॉस का घर

कुछ ही समय पहले जानकारी आई थी कि बैक इंजरी के चलते देवोलीना भारी टास्क परफॉर्म नहीं कर पाएंगी. अब सुनने में आया है कि उनकी ये इंजरी बढ़ गई है और इस वजह से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, देवोलीना अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Day 58 Highlights: पारस छाबड़ा और असीम रियाज को घर वालों ने भेजा जेल, टूट गई सिद्धार्थ और आरती की दोस्ती?

इस वजह से शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि इस हफ्ते घर से कोई भी एलिमिनेट नहीं होगा. देवोलीना को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि वो इस शो से इसी वजह से एग्जिट ले सकती हैं. लेकिन उनकी मॉम ने इन खबरों को गलत बताया था. उनकी मां ने मीडिया से कहा था कि देवोलीना एक स्ट्रॉन्ग गर्ल हैं और वो अपनी तकलीफ के कारण शो नहीं छोड़ेंगी. पिछले कई समय से देखा गया कि वो अपने हाथ मल रही हैं और पीठ में दर्द सह रही हैं. लेकिन उन्होंने कभी भी ये दर्शाया नहीं और ना ही दर्शकों से सहानुभूति प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2019 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).