Bigg Boss 13 Day 49 Highlights: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य हुए नॉमिनेट, टास्क में शेफाली ने बाजी मार दोस्तों संग की जमकर पार्टी
इस प्रक्रिया में सबसे कम वोट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, खेसारी लाल यादव और आरती सिंह को मिले. जिसके बाद ये सभी सिद्धार्थ के साथ इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य चुन लिए गए हैं. कम वोट मिलने के चलते इस हफ्ते जो सदस्य नॉमिनेट हुआ है वो हैं रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, खेसारी लाल यादव और आरती सिंह जबकि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के आदेश के चलते पहले से ही नॉमिनेट हैं. नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया के बाद घर का माहौल बदल गया. रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच बहस होती दिखाई दी.
सोमवार का दिन सुबह सुबह बवाल भरा रहा. घर में आए राशन को लेकर असीम रियाज और माहिरा शर्मा के साथ भिड़ते दिखाई दिए. माहिरा ने कुछ दूध के पैकेट छिपा लिए जिसके चलते असीम नाराज हो गए और उन्होंने भी दूध के पैकेट ले लिए. जैसे तैसे ये झगड़ा खत्म हुआ.
जिसके बाद बिग बॉस ने सभी घर वालों को बुलाकर 2 सदस्यों के नाम लेने को कहा जिसे वो सेफ करना चाहते हैं. इस प्रक्रिया में सबसे कम वोट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, खेसारी लाल यादव और आरती सिंह को मिले. जिसके बाद ये सभी सिद्धार्थ के साथ इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए.
नॉमिनेशन के बाद रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच बहस होती दिखाई दी. रश्मि ने माहिरा पर अपने ग्रुप को सेफ नाम करने का आरोप लगाया. जिससे नाराज माहिरा रश्मि पर ही बरस पड़ी.
इसके बाद बिग बॉस ने शेफाली और देवोलीना को घर का चोर बनाकर बाकी घरवालों के समान चुराने की जिम्मेदारी दी. जिसमें शेफाली जरीवाला ने बाजी मारी. जिसके बाद बिग बॉस ने शेफाली ने घर को 5 सदस्यों को चुन कर पार्टी करने का मौका दिया. इस दौरान शेफाली सिद्धार्थ, असीम, हिमांशी, हिंदुस्तानी भाऊ और आरती सिंह को चुना. पार्टी के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की देवोलीना और शहनाज के साथ जमकर केमिस्ट्री दिखाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2019 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

