टीवी

Bigg Boss 13 Day 16 Highlights: टिकट टू फिनाले के लिए घर में मचा बवाल, बदले की आग में बलिदान होने को है टास्क

बिग बॉस ने सभी घर की सभी लड़कियों को टिकट टू फिनाले का टास्क दिया. जिसमें एक बार फिर घर माहौल गर्म होता दिखाई दिया.

Bigg Boss 13 Day 16 Highlights: टिकट टू फिनाले के लिए घर में मचा बवाल, बदले की आग में बलिदान होने को है टास्क
Bigg Boss 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में तीसरे हफ्ते की शुरुआत बेहद ही उतार चढ़ाव के साथ शुरू हुई हैं. दलजीत कौर और कोयना मित्रा के घर से बाहर होते ही सभी घर वाले पूरी तरह से अलर्ट हो चुके हैं. हालांकि सोमवार को हुए मनी टास्क में हारने के बाद रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा भी घर के बाकी लड़कों के साथ नॉमिनेट हो चुकी है. टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के बर्ताव से रश्मि रो पड़ी और वो उन पर पक्षपात आरोप लगाती हैं. कल के शुरू हुए झगड़े का असर आज के एपिसोड में भी देखने को मिला.

घर में खाने को लेकर असीम रियाज और रश्मि देसाई के बीच जमकर तू तू मैं मैं होती है. तो वहीं सिद्धार्थ और देवोलीना के बीच भी आ रही दूरियों को साफ देखा गया. बिग बॉस ने सभी घर की सभी लड़कियों को टिकट टू फिनाले का टास्क दिया. जिससे एक बार फिर घर माहौल गर्म होता दिखाई दिया. तो चलिए नजर डालते हैं आज के एपिसोड पर.

सिद्धार्थ शुक्ला ने देवोलीना भटाचार्जी को सुनाई खरी खरी

शो की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना को आकर बताते है कि उनकी मदद से वो घर की क्वीन बनी है लेकिन अब वो उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही. तो वहीं देवोलीना इस बात को मानने से इनकार कर देती हैं. जिसके बाद दोनों के बीच कई बातों को लेकर चर्चा होती हैं. दोनों के बीच आई खटास की अब साफ दिखाई देने लगी है.

खाने को लेकर रश्मि देसाई और असीम रियाज के बीच हुई बहस

घर में एक रोटी मिलने से असीम रियाज रश्मि से नाराज हो जाते हैं. जिसके बाद वो उनके किचन में काम करने के तरीके पर सवाल उठाते है. जिसके बाद रश्मि देसाई असीम को सिद्धार्थ का चमचा कहती हैं. खाने को लेकर शुरू हुई ये कहासुनी थमने का नाम नहीं लेती रश्मि के साथ देवोलीना, माहिरा और पारस भी असीम से बारी बारी करके बहस करते दिखाई देते हैं. तो वहीं गुस्साए असीम इस बार मानो किसी को सुनने के मूड नहीं दिखाई दिए.

बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले के लिए दिया BB टॉय फैक्ट्री टास्क

बिग बॉस घर वालों को बताते है कि घर की लड़कियों के पास अब डायरेक्ट टिकट टू फिनाले जीतने का मौका है. जिसके लिए उन्हें BB टॉय फैक्ट्री टास्क जीतना होगा. जिसमें लड़के भी उनकी मदद करेंगे. इस टास्क के लिए बिग बॉस कल की तरह आज भी लड़कियों को सेम लड़कियों का अलग अलग ग्रुप बना देते हैं. एक टीम में जहां रश्मी, देवोलीना और माहिरा हैं वहीं दूसरी टीम में शहनाज, शेफाली और आरती.

टास्क के दौरान एक बार फिर हुई फिजिकल लड़ाई

टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज हमेशा की तरह इस बार भी शहनाज, आरती और शेफाली को सपोर्ट करते हैं. ऐसे में सामान को लेकर हुई खींचतान में देवोलीना की सिद्धार्थ और असीम के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली. दोनों एक दूसरे पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हैं. जिसके बाद एक बार फिर घर का माहौल महाभारत में बदल जाता है.

पारस को लेकर देवोलीना और शहनाज के बीच जमकर लड़ाई

शहनाज के लगातार कमेंट से परेशान होकर देवोलीना पारस को हिदायत देती हैं कि वो शहनाज को आगे से मुंह लगाये. जिसे सुनकर शहनाज भड़क जाती हैं और देवोलीना को अपने काम से काम रखने को कहती हैं.

अभी तक एक भी टॉय नहीं हुआ पास

घर में चल हंगामे के बीच बदले की राजनीति जमकर दिखाई दे रही है. पारस के बाद सिद्धार्थ शुक्ला भी विपक्षी टीम के सभी टॉय को रिजेक्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस टास्क के भविष्य पर ही सवाल उठ खड़ा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).