टीवी

Bigg Boss 13 Day 103 Highlights: शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा समेत अन्य लोगों ने घरवालों को एंटरटेन, परितोष त्रिपाठी ने भी दिया लाफ्टर का डोज

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया कि लाइव ऑडियंस को घर में बुलाकर इन्हें घरवालों के अगले टास्क को जज करने का मौका दिया गया. यहां बिग बॉस कॉमेडी क्लब के विजेताओं को गेम में जीतने पर बड़ा फायदा होगा जो उन्हें गेम में आगे बढ़ने में मदद करेगा कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया

Bigg Boss 13 Day 103 Highlights: शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा समेत अन्य लोगों ने घरवालों को एंटरटेन, परितोष त्रिपाठी ने भी दिया लाफ्टर का डोज
बिग बॉस हाइलाइट्स (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Day 103 Highlights: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया कि लाइव ऑडियंस को घर में बुलाकर इन्हें घरवालों के अगले टास्क को जज करने का मौका दिया गया. यहां बिग बॉस कॉमेडी क्लब के विजेताओं को गेम में जीतने पर बड़ा फायदा होगा जो उन्हें गेम में आगे बढ़ने में मदद करेगा कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) को बिग बॉस के घर में भेजा गया ताकि वो घरवालों को ट्रेन कर सकें और स्टैंडअप कॉमेडी करने में उनकी मदद कर सकें. इस दौरान हर कंटेस्टेंट ने बढ़िया परफॉर्म किया.

घर में शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के बीच झगड़ा भी हुआ. इस दौरान शहनाज ने माहिरा को जमकर आड़े हाथ लिया. दूसरी ओर रश्मि देसाई शहनाज गिल को सलाह देतो हैं कि जब बात दोस्ती, और भावाओं की आती है तो उन्हें अपने आपको हलके में नहीं लेना चाहिए जब सामने सिद्धार्थ शुक्ला जैसे व्यक्ति हो. वो ये भी कहती हैं कि सिद्धार्थ के साथ उन्हें जो कुछ एक्स्ल्पोर करना है वो घर के बाहर कर सकती हैं और यहां उन्हें सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहिए.

घरवालों ने दिया कॉमिक परफॉर्मेंस

परितोष आरती सिंह को बुलाते हैं जो माहिरा शर्मा, विशाल आदित्य सिंह और शहनाज गिल का मजाक उड़ाती हैं और खुद भी नहीं बख्शती हैं. इसके लिए उन्हें 6.9 पॉइंट्स मिलते हैं. इसके बाद सिद्धार्थ आते हैं जो पहले विशाल और मधुरिमा को टारगेट करते हैं. इसके बाद रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ की चुटकी लेती हैं. सिद्धार्थ आरती सिंह के बारे में बात करके उनका मजाक उड़ाते हैं. इसके लिए उन्हें 7.2 पॉइंट्स मिलते हैं.

इसके बाद ,मधुरिमा सिद्धार्थ के साथ अपने कॉमेडी की शुरुआत करती हैं और उनकी खूब खिल्ली उड़ाती हैं. इसके बाद वो विशाल, आरती और अन्य लोगों को टारगेट करती हैं. उन्हें 4.6 पॉइंट्स मिलते हैं. रश्मि देसी सिद्धार्थ के साथ अपने एक्ट की शुरुआत करती हैं और फिर आरती पर आती हैं. इसके बाद वो शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की भी खिल्ली उड़ाती हैं. उन्हें 5.6 पॉइंट्स. विशाल अपनी शायरी के साथ एक्ट की शुरुआत करते हैं. वो आरती सिंह को सिद्धार्थ की कटपुतली कहते हैं. इसके बाद वो शहनाज गिल से ये भी कहते हैं कि वो माहिरा से जेलस नहीं हैं. उन्हें 6.4 पॉइंट्स मिलते हैं.

असीम, माहिरा और पारस के बीच फिर हुआ विवाद

असीम, पारस और माहिरा घर में काम के बंटवारे को लेकर आपस में उलझ जाते हैं और बहस करने लगते हैं.

घर में फिर लौटे हर्ष

बिग बॉस के घर में बचे हुए सदस्यों को ट्रेन करने के लिए हर्ष अपनी वापसी करते हैं. यहां वो असीम रियाज, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा को ट्रेन करते हैं.

परितोष त्रिपाठी ने किया घरवालों का मनोरंजन

परितोष त्रिपाठी की घर में एंट्री होती है और वो दूसरे कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करते हैं जिनमें पारस, माहिरा,असीम, शहनाज गिल, जरीवाला और माहिरा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).