टीवी

Bigg Boss 12 Grand Finale: शो से बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट, टॉप 3 में इन घरवालों ने बनाई जगह

सलमान खान आज 'बिग बॉस सीजन 12' के विनर की घोषणा करने वाले हैं ऐसे में अब फैंस की धड़कने भी तेज हो गई हैं

Bigg Boss 12 Grand Finale: शो से बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट, टॉप 3 में इन घरवालों ने बनाई जगह
श्रीसंत, दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा (Photo Credits: Still)

सलमान खान  (Salman Khan) के पोपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' (Bigg Boss Season 12) के विनर की घोषणा आज कर दी जाएगी. इस शो पर कुलमिलाकर 5 कांटेस्टेंट्स बचे हुए हैं. टॉप 5 (top 5) में श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपिक ठाकुर और करणवीर बोहरा ने अपनी जगह बनाई रखी थी और इनके बीच बिग बॉस 12 की विनिंग ट्रॉफी को अपने नाम करने की कड़ी जंग भी चल रही थी. लेकिन इसी बीच अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

बिग बॉस को लेकर एक्सक्लूसिव खबरें देने के लिए जाने जानेवाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' (the khabri) की मानें तो शो के फिनाले से पहले ही सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और कॉमनर रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary) घर से बाहर हो गए हैं.

इसके बाद अब इस शो में श्रीसंत, दीपिका और दीपक ठाकुर बचे हैं जिन्होंने सफलतापूर्वक टॉप 3 (top 3) में अपनी जगह बना ली है. अब इन तीनों के बीच शो की ट्रॉफी जीतने के लिए कांटे की टक्कर होगी.

जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही अब इसके फैंस की धड़कने भी तेज हो गई है क्योंकि सभी ये जानना चाहते हैं कि इस साल 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी कौन अपने ले जाएगा.

गौरतलब है कि बिग बॉस ने हाल ही में इन सभी कंटेस्टेंट का एक खूबसूरत वीडियो बनाकर शो पर इन सभी के सफर को फैंस के सामने पेश किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).