टीवी

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू का सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू ‘बिग बॉस सीजन 12’ में विचित्र जोड़ी के रुप में नजर आएंगे

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू का सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक
अनूप जलोटा, जसलीन मथारू और सलमान खान (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान का सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ का आगाज बेहद शानदार ढंग से हुआ. इस शो पर सलमान समेत तभी लोग तब हैरान रह गए जब यहां भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ ‘विचित्र जोड़ी’ के रुप में एंट्री मारी. सभी को अपने आध्यात्मिक भजनों से रिझाने वाले अनूप की गर्लफ्रेंड के बारे में जानने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं और इंटरनेट पर भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स अनूप और जसलीन को उनके रिलेशनशिप के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आज भी कई ऐसे युवा हैं जो सिंगल हैं लेकिन 65 साल के होने के बावजूद भी अनूप की गर्लफ्रेंड है. इस बात को लेकर इंटरनेट पर फैंस उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.

बता दें कि जसलीन उम्र में अनूप से 37 वर्ष छोटी हैं. ऐसे एमिन लोग अब उनकी तुलना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से कर रहे हैं. उनका कहना है कि जिस तरह से प्रियंका ने अपने काफी छोटे लड़के से प्यार किया वहीं अब अनूप में भी अपने से इतने कम उम्र वाली लड़की से इशक लड़ाया है.

इंटरनेट पर इन्हें लेकर ढेर सारे मीम्स देखने को मिले हैं.

बता दें कि इस शो में अपनी एंट्री से पहले अनूप ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “हर कोई एक जैसा नहीं होता है. परिवार में तकलीफें आती हैं और ये चीजें होती रहती हैं. मैं आध्यात्मिक और शास्त्रीय संगीत में लगा रहता हूं. मेरे जीवन में अब क्रोध नहीं बचा है. मुझे म्यूजिक पसंद है और साथ ही गाना भी पसंद है. अब घर के भीतर कैसा माहोल होगा ये देखने लायक होगा.”

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 12 : KRK ने साधा अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू पर निशाना, कहा – पिता ने उम्र भर बनाई सेक्स फिल्में और अब……

आगे उन्होंने कहा, “जब लोग लड़ेंगे तब मैं उन्हें उपाय बताऊंगा. ये समझना बेहद जरूरी है कि हम अक्सर किसी की वजह से गुस्सा हो जाते हैं. मुझे लगता है कि समस्या का समाधान करना ज्यादा जरूरी है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).