टीवी

बिग बॉस 13: देर रात शहनाज गिल से KISS मांगते दिखाई दिए पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे भी लगे लाइन में

पारस छाबड़ा शहनाज गिल से शरारत भरे अंदाज में किस मांगने लग जाते हैं. वो कहते है कि शहनाज उनकी नाक पर किस करे तो वहीं सिद्धार्थ डे शहनाज को अपने गाल पर किस करने के लिए कहते हैं.

बिग बॉस 13: देर रात शहनाज गिल से KISS मांगते दिखाई दिए पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे भी लगे लाइन में
बिग बॉस 13 (Image Credit: Voot)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं. पहले दिन से ही घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका हैं. कई कंटेस्टेंटस एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे चुके हैं. तो वहीं तीसरे दिन बिग बॉस ने साप्ताहिक कार्य बिग बॉस अस्पताल से घर के सदस्यों को 2 टीमों में बांट दिया. जिसके बाद घर का माहौल और अभी बदल गया हैं. लेकिन इस सब ड्रामे के बीच अब घर में छेड़खानी का माहौल भी देखा जा रहा हैं. क्योंकि घर के प्लेबॉय माने जा रहे पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) पंजाबी सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से किस मांगते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल तीसरे दिन टास्क खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और सिद्धार्थ डे दिन भर के टास्क के चर्चा करते हैं. इस दौरान सिद्धार्थ शहनाज को कहते है कि वो सेलेब्स के साथ घर में आई ये उसके लिए अच्छी बात है. जिस पर पारस छाबड़ा शहनाज गिल से शरारत भरे अंदाज में किस मांगने लग जाते हैं. वो कहते है कि शहनाज को इस बात के लिए उनकी नाक पर किस करना चाहिए. तो वहीं सिद्धार्थ डे शहनाज को अपने गाल पर किस करने के लिए कहते हैं. जबकि शहनाज भी उनकी इस मस्ती को हेल्थी तरीके से लेती हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Day 3 Update: अस्पताल में तब्दील हुआ बिग बॉस का घर, पारस छाबरा और टीम ने सिद्धार्थ शुक्ला का किया ऐसा हाल

जिसके बाद शहनाज और पारस के बीच किस लेकर चैलेंज लग जाता है. शहनाज उन्हें कहती है कि घर की बाकी लड़कियों से अगर वो किस ले पाते हैं तो वो भी उसे किस करेंगी. दूसरी तरफ दोनों की मस्ती को सिद्धार्थ काफी एन्जॉय करते दिखाई दिए. आप इनकी ये पूरी मस्ती कलर्स और वूट पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).