मनोरंजन

पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' फिर हुआ वायरल, करीब 12 करोड़ बार देखा जा चुका है वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की आवाज के बहुत से लोग दीवाने हैं. उनके कई गानें यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं. फैन्स उनके लाइव कॉन्सर्ट्स को भी खूब एन्जॉय करते हैं. साल 2018 में पवन सिंह की एक भोजपुरी फिल्म 'दबंग' रिलीज हुई थी

पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' फिर हुआ वायरल, करीब 12 करोड़ बार देखा जा चुका है वीडियो
पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' फिर हुआ वायरल (Photo Credits: Youtube)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की आवाज के बहुत से लोग दीवाने हैं. उनके कई गानें यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं. फैन्स उनके लाइव कॉन्सर्ट्स को भी खूब एन्जॉय करते हैं. साल 2018 में पवन सिंह की एक भोजपुरी फिल्म 'वांटेड' रिलीज हुई थी. इस फिल्म का एक गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' फैन्स की जुबान पर चढ़ गया था. अब एक बार फिर से यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

'पलंगिया सोने ना दिया' नामक गाने को पवन सिंह और बंगाली एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया है. दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है. गाने में पवन सिंह के अलावा गायिका इंदु सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है. अभी तक इस गाने के वीडियो को तकरीबन 12 करोड़ बार देखा चुका है. आप भी एक नजर डालिए इस सुपरहिट सॉन्ग पर:-

यह भी पढ़ें:-  'क्रेक फाईटर' से पवन सिंह फिर कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों में वापसी

आपको बता दें कि 'पलंगिया सोने ना दिया' सॉन्ग के लिरिक्स सुमीत सिंह चंद्रवंशी ने लिखें है और इसका म्यूजिक छोटा बाबा बशी ने दिया है. रामदेवन ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है. इससे पहले भी पवन सिंह का एक और गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. यहां पर हम सॉन्ग 'म हूं जवान बानी...तु हूं जवान...मजा लूटो' की बात कर रहे हैं. इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मजेदार डांस करते हुए नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).