भोजपुरी स्टार मोनालिसा का सेक्सी डांस इंटरनेट पर लगा रहा आग, देखें हॉट VIDEO
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद मोनालिसा अब छोटे परदे पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं
भोजपुरी स्टार मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने के बाद इन दिनों वो स्टार प्लस के शो 'नजर' (Nazar) में डायन की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने हॉट और सेक्सी अंदाज में 'नजर' से अपनी को-स्टार नियति फतनानी (Niyati Fatnani) के साथ डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को खुद मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करके उन्होंने लिखा, "ये सब बस मजे करने के लिए और बेहतर फील करने के लिए है...और हम 'हुक अप' सॉन्ग पर हैं."
मोनालिसा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 2 लाख 60 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने अपना मजेदार वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है.
View this post on Instagram
You Me and A Whole Lot Of Lazy Sunday.... #sunday #lazysunday #waterbaby
इससे पहले भी वो अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटो (hot photo) और डांस वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती आई हैं.
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा से मोनालिसा ने अपनी पहचान बनाई अब. अब स्टार प्लस के शो 'नजर' के जरिए वो नेशनल टेलीविजन पर लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

