भोजपुरी गायकों को हुआ कोरोना वायरस? गंभीर बीमारी का भी बनाया अश्लील मजाक, देखें Video
दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और इसकी चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. इस गंभीर बीमारी को लेकर जहां हर तरफ भय का माहोल है वहीं भोजपुरी कलाकारों ने इसे भी मनोरंजन का रूप मानते हुए इसपर अश्लीन गानें बना दिए हैं.
Bhojpuri Songs on Corona Virus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और इसकी चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. इस गंभीर बीमारी को लेकर जहां हर तरफ भय का माहोल है वहीं भोजपुरी कलाकारों ने इसे भी मनोरंजन का रूप मानते हुए इसपर अश्लीन गानें बना दिए हैं. शर्म की बात तो ये है कि जहां इस घातक बीमारी ने कई सारे लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है वहीं चंद भोजपुरी गायकों ने इसपर गानें बनाकर अपने स्वार्थ का परिचय दिया है.
कोरोना वायरस और इससे जुड़े विषय सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ ट्रेंड में है और लोग इसके बारे में पढ़ भी रहे हैं. ऐसे में चंद व्यूज की खातिर इस गंभीर बीमारी पर गानें बना दिए गए हैं.
यूट्यूब पर ये गाने रिलीज किये गए हैं जिसे लोग देख भी रहे हैं. गानों के पोस्टर्स पर भोजपुरी एक्ट्रेसेस की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए इसे रिलीज किया गया है. इन गानें पर डालें एक नजर:
हैलो कौन Corona Virus
हमरा लहंगा में कोरोना वायरस घुसल बा
कोरोना वायरस फइलता
इंटरनेट पर ये गानें वायरल हो रहे हैं और लोग भी इसपर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के चलते 1500 से भी ज्यादा लोगों के मरने की बात सामने आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

