इस भोजपुरी गाने ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शामिल पवन सिंह ने अब गायकी के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है. उनके द्वारा फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के लिए गाए गए गाने 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा' ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है.
पटना: भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शामिल पवन सिंह ने अब गायकी के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है. उनके द्वारा फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के लिए गाए गए गाने 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा' ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है.
इस गीत को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 20 करोड़ पार कर गई है. कहा जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म इतिहास का यह पहला मौका है जब किसी गाने को यूट्यूब में इतने दर्शक मिले हैं.
इस गाने में पवन सिंह का साथ गायिका प्रियंका सिंह ने दिया है. इस गीत को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीतकार आजाद सिंह ने इसे लिखा है.
इस अनोखे रिकॉर्ड से प्रसन्न पवन ने मंगलवार को कहा, "श्रोता हमारे भगवान हैं, मैं आज जो भी हूं अपने श्रोताओ के आशीर्वाद से हूं."
भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी मानी जाता है. पवन सिंह के पीआरओ सोनू निगम ने बताया कि उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमे 'राजा', 'लोहा पहलवान', 'मैंने उनको सजन चुन लिया' और 'शेर सिंह' प्रमुख हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

