मनोरंजन

Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना बदनाम जवानियां होई है बेहद ही बोल्ड, इंटरनेट पर हुआ वायरल

फिल्म इंतकाम के इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशबु जैन ने भी गाया है. फिल्म का ये एक बेहद ही रोमांटिक गाना है. जो बेशक दर्शकों को काफी पसंद आया था.

Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना बदनाम जवानियां होई है बेहद ही बोल्ड, इंटरनेट पर हुआ वायरल
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Image Credit: Instagram)

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को जोड़ी बेशक भोजपुरी इंडस्ट्री की शानदार जोड़ियों में से एक है. दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. दोनों को एक साथ परदे पर देखना सभी को बेहद पसंद आता है. यही वजह है कि एक साल में इनकी सबसे ज्यादा फ़िल्में रिलीज होती रहती है. तो वहीं दोनों के एक से बढ़कर एक गाने भी आते रहते हैं. दोनों का ऐसा ही दम दिखाई दे रहा है गाने बदनाम जवानियां होई में भी.

इस गाने में काजल और खेसारी दोनों एक साथ मिलकर जमकर रोमांस फरमाते दिखाई दे रहें है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री इसे बेहद ही बोल्ड बना रही है. खेसारी जहां अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं वहीं काजल राघवानी की हॉटनेस दर्शकों की धड़कने बढ़ा रहीं हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी संग पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने करोड़ लोगों ने देखा

फिल्म इंतकाम के इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशबु जैन ने भी गाया है. फिल्म का ये एक बेहद ही रोमांटिक गाना है. जो बेशक दर्शकों को काफी पसंद आया था. ऐसे में अब ये गाना यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).