मनोरंजन

पद्मिनी कोल्हापुरे और रवी किशन की बेटी करेंगी इस फिल्म से डेब्यू

बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार किड डेब्यू कर रहे हैं. साल 2018 में श्री देवी की बेटी जहान्वी कपूर और सारा अली खान ने डेब्यू किया. अब दो और स्टार किड्स के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें आई हैं. बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवी किशन की बेटी रीवा और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं...

पद्मिनी कोल्हापुरे और रवी किशन की बेटी करेंगी इस फिल्म से डेब्यू
रीवा रवी किशन और प्रियंक शर्मा, (Photo Credit: Twitter)

बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार किड डेब्यू कर रहे हैं. साल 2018 में श्री देवी की बेटी जहान्वी कपूर, सारा अली खान और ने डेब्यू किया. अब दो और स्टार किड के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें आई हैं. बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवी किशन (Ravi Kishan) की बेटी रीवा (Riva Ravi Kishan) और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियंक (Priyank Sharma) बॉलीवुड में फिल्म 'सब कुशल मंगल' डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म में दोनों लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट तारण आदर्श (Taran Adarsh) ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये की है. ये एक लव स्टोरी होगी इसमें अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे. फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है. फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि पूरी फिल्म झारखंड में शूट होगी.

फिल्म का डायरेक्शन करण कश्यप करेंगे और प्रोडक्शन नितिन मनमोहन देसाई की बेटी प्राची करेंगी. आपको बता दें नितिन मनमोहन की फ‍िल्‍म आर्मी से रवि किशन को बॉलीवुड में पहचान मिली थी. अपनी बेटी के बॉलीवुड में डेब्यू से रवी किशन बहुत खुश हैं और कहा कि उन्हें रीवा पर गर्व है.

रीवा नसीरूद्दीन शाह के प्ले ग्रूप के साथ एक साल तक अभिनय कर चुकी हैं. इतना ही नहीं रीवा ने अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प इंस्‍टीट्यूट से डेढ़ साल तक अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया है और अब वे बॉलीवुड में एंट्री को तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).