सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर नहीं पड़ा ICC वर्ल्ड कप फीवर का असर, बॉक्स ऑफिस पर हुई छप्पड़ फाड़ कमाई
सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने इस साल रिलीज हुई फिल्मों को मात देते हुए पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को जहां समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पोंस मिला वहीं फिल्म ने पहले दिन पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर 42.3 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की कमाई को मद्देनजर रखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इसे ईद का पूरा फायदा मिला है और फिल्म ने इतनी शानदार ओपनिंग दर्ज की है.
हर साल अपने फैंस को ईद (Eid) का तोहफा देने वाले सलमान खान ने इस बार भी 'भारत' फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन किया. बदले में फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई हुई. इसी के साथ ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग दर्ज करने वाली फिल्म बन गई है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर आंकड़ों को शेयर करते हुए लिखा, "भारत ने 42.30 करोड़ कमाए, कलंक ने 21.60 करोड़, केसरी ने 21.06 करोड़, गली बॉय ने 19.40 और टोटल धमाल ने 16.50 करोड़."
Top 5 *Day 1* biz... 2019 releases...
1. #Bharat ₹ 42.30 cr [Wed]
2. #Kalank ₹ 21.60 cr [Wed]
3. #Kesari ₹ 21.06 cr [Thu]
4. #GullyBoy ₹ 19.40 cr [Thu]
5. #TotalDhamaal ₹ 16.50 cr [Fri]
Note: HINDI films. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 6, 2019
अब हिंदी फिल्मों के इस साल के बिजनस पर गौर किया जाए तो इसमें सलमान खान की फिल्म 'भारत' विजेता बनकर उभरी है. इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, नोरा फतेही समेत अन्य कई कलाकार नजर आए. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

