PHOTOS: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान समेत ये बड़े स्टार्स हुए शरीक
2 जून की शाम को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में इफ्तार के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था
कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) ने हर वर्ष की तरह इस बार भी मुंबई (Mumbai) में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया जिसमें उन्होंने राजनीति के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े स्टार्स को आमंत्रित किया. बाबा सिद्दीकी के बेहद करीबी माने जानेवाले सलमान खान (Salman Khan) जहां इस पार्टी में नजर आए. वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सोनू सूद, रवीना टंडन, रश्मि देसाई समेत अन्य स्टार्स पहुंचे.
इस पार्टी में यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी नजर आईं. इसी के साथ टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और साथ ही उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) भी यहां पहुंचे.
मीडिया में अब इस ग्रैंड पार्टी की फोटोज भी आना शुरू हो गई है जिसमें देखा गया कि बाबा सिद्दीकी सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए उनकी मेजबानी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि सलमान खान हर साल इस पार्टी में शरीक होते हैं और इस साल भी वो फिल्म 'भारत' (Bharat) के प्रमोशन्स से समय निकालकर यहां इस पार्टी में शरीक होने पहुंचे.
बॉलीवुड स्टार्स यहां ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आए और रमजान के इस पवित्र त्यौहार को एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

