कैंसर से आधी जंग जीत चुकी हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, किया ये मोटिवेशनल पोस्ट
ब्रैस्ट कैंसर से पीड़ित हैं ताहिरा कश्यप, अब सोशल मीडिया पर ये पोस्ट करके कही ये बात
By Akash Jaiswal | Published: Nov 28, 2018 03:40 PM IST
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Instagram)
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहीं आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) अपनी इस कठिन घड़ी का बड़ी ही बहादुरी से सामना कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ ही समय पहले ये बताया था कि वो कैंसर (Cancer) से पीड़ित हैं. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वो कैंसर से अपनी आधी जंग जीत चुकी हैं.
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक फोटो पोस्ट करके लिखा, "जब आपको कैंसर होता है तब आप ये करती हैं. ये मुश्किल दौर है लेकिन मुझे अपनी ताकत के बारे में कभी पता नहीं चलता. मैं अपनी जिंदगी में कठियानियों से लड़ने में विश्वास रखती हूं. मेरा अप-ग्रेडेड वर्जन स्टेज 1 a कैंसर से पीड़ित है. मुझे कीमोथेरेपी के 12 सेशंस से गुजरना है, 6 हो चुके हैं और 6 बाकी हैं. मेरा ये पोस्ट मेरी इस यात्रा को समर्पित है जहां मैंने कैंसर से अपनी आधी जंग जीत ली है. मैं अपनी बची हुई जंग भी जीत लुंगी."
अपने इस पोस्ट में ताहिरा ने अपने पति आयुष्मान समेत अपने करीबी दोस्तों को धन्यवाद कहा और उनके प्रेम और समर्थन के लिए उनका शुक्रियादा किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).