टीवी

Troll: ईद के दिन हॉट फोटो पोस्ट करना पड़ा अर्शी खान को महंगा, लोगों ने जमकर लगाई फटकार

अर्शी खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की बदौलत सुर्खियों में आ गई हैं

Troll: ईद के दिन हॉट फोटो पोस्ट करना पड़ा अर्शी खान को महंगा, लोगों ने जमकर लगाई फटकार
अर्शी खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली अर्शी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. आए दिन वो अपनी हॉट फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उनकी फोटोज पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स भी होते हैं. लेकिन इस बार जब अर्शी ने कुछ इसी तरह की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो ये बात उनके फैंस को नागवार गुजरी.

दरअसल, अर्शी ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं. साथ ही इस पिक्चर में उनकी टांगे भी एक्सपोज नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखकर जहां कई सारे फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी फैंस हैं जिन्हें उनका ऐसा करना पसंद नहीं आया.

लोगों ने कहा कि कम से कम ईद के मौके पर तो उन्हें कोई शरीफों वाली पोस्ट कर देनी चाहिए थी. इसी के साथ कुछ यूजर्स ने ये भी कमेंट किया कि वो बेहूदा औरत हैं.

ये पहली दफा नहीं है जब अर्शी को अपनी पोस्ट के चलते इंटरनेट पर यूजर्स की फटकार सहनी पड़ी है. इससे पहले भी उनकी फोटोज पर इस तरह के कमेंट्स आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).