पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर रील लाइफ मनमोहन सिंह बने इस कलाकार ने दी बधाई
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 86वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर फिल्मी पर्दे पर उनकी भूमिका निभा रहे इस कलाकार ने उन्हें बधाई दी है
अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनकी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' देखने का आग्रह किया है. इस फिल्म में वह मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.
अनुपम ने बुधवार को मनमोहन के86वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, "माननीय डॉ. मनमोहन सिंह आपको जन्मदिन और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना. अगर आप कभी फिल्म देखें तो यह संभवता मेरे लिए एक बड़ा मौका होगा कि मैं आपके साथ एक कप चाय और केक के एक टुकड़े का लुत्फ लूं. मैं वादा करता हूं आपको मेरी भूमिका पसंद आएगी."
Respected #DrManmohanSingh!! Here is wishing you a very happy and healthy birthday. May be I will get an opportunity to have a cup of tea & a piece of cake with you if you ever watch our film. I promise, you will like my portrayal. It is full of sincerity & honesty. Regards.🙏 pic.twitter.com/1w8y8CwFi1
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 26, 2018
63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाया है.
यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है. फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और दिव्या सेठ शाहर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभा रही हैं.
बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है और हंसल मेहता फिल्म के क्रिएटिव प्रोडयूसर हैं.
मयंत तिवारी द्वारा लिखित व बोहरा ब्रॉस द्वारा निर्मित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

