बॉलीवुड

Antim- The Final Truth: सलमान खान पर हाथ उठाते आयुष शर्मा का वीडियो आया सामने, दबंग ने फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ का टीजर किया शेयर

इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने जबरदस्त बॉडी बनाई है. जो इस क्लिप में भी देखने को मिल रही है. क्लिप में सलमान और आयुष शर्मा के बीच होने लड़ाई से फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा होती है.

Antim- The Final Truth: सलमान खान पर हाथ उठाते आयुष शर्मा का वीडियो आया सामने, दबंग ने फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ का टीजर किया शेयर
फिल्म अंतिम टीजर (Image Credit: YouTube)

सलमान खान (Salman Khan) अब अपने बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के साथ फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में नजर आने जा रहें हैं. दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दे हैं. फिल्म आयुष शर्मा एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं. ऐसे में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें आयुष शर्मा संग सलमान खान भी नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस क्लिप में आयुष शर्मा की दमदार बॉडी देखने को मिल रही है. जबकि वहीं सलमान खान सिख पुलिस के भूमिका में दिखाई दे रही हैं.

दरअसल इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने जबरदस्त बॉडी बनाई है. जो इस क्लिप में भी देखने को मिल रही है. क्लिप में सलमान और आयुष शर्मा के बीच होने लड़ाई से फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा होती है. आप भी देखिए ये क्लिप.

ये पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा स्क्रीन पर इस तरह लड़ते दिखाई देंगे. फिल्म की ज्यादा डिटेल तो सामने नहीं आई है. लेकिन वीडियो में सलमान खान और आयुष शर्मा को जोश देखने लायक है.

आपको बता दे कि इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म को लेकर कुछ दिन पहले खबर सामने आई कि महिमा फिल्म के सेट पर उप्स मोमेंट का शिकार हुई थी. लेकिन महिमा ने मौके को बड़े अच्छे से हैंडल कर लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).