ANNABELLE COMES HOME TRAILER: घर लौट आई है ये राक्षसी गुड़िया, फैलाएगी अपने डर का आतंक

'एनाबेल: क्रिएशन' के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने इसका अगला पार्ट 'एनाबेल कम्स होम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है

(Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' (Annebelle Comes Home) का दूसरा ट्रेलर इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर जारी कर दिया है. ट्रेलर रिलीज के महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं. ये फिल्म 2017 में आई एनाबेल: क्रिएशन (Annabelle: Creation) का सीक्वल है और कन्ज्यूरिंग यूनिवर्स सीरीज (Conjuring Universe Series) का सातवां पार्ट है. इस फिल्म के पिछले सभी पार्ट्स ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए और एक बार फिर फैंस के दिलों की धडकनें बढ़ाने को इस फिल्म का अगला पार्ट पेश किया गया है.

फिल्म के नए ट्रेलर में दिखाया गया कि राक्षसी शक्ति वाली एनाबेल डॉल (Annabelle Doll) को घर लाकर एक कांच के केस में पवित्र मंत्रों से बंद करके रख दिया जाता है. लेकिन ये डॉल एक बार फिर अपनी भूतिया ताकत से लोगों को परेशान करने को तैयार हो जाती है और एक रात उस गुड़िया की राक्षसी शक्ति बढ़ जाती है. वो घर में 10 साल छोटी बच्ची और उसकी केयर टेकर को अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है.

करीब एक महीने पहले वार्नर ब्रदर्स (Warner Brothers) ने इस फिल्म का पहला ट्रेलर शेयर किया था जिसे अब तक 1 करोड़ 24 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

फिल्म का ट्रेलर कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है और ये आपकी धडकनें तेज कर देगा. इस फिल्म का निर्देशन Gary Dauberman ने किया है. ये फिल्म 26 जून, 2019 को रिलीज हो रही है.

Share Now

\