बॉलीवुड

घोड़े पर सवार अंकिता लोखंडे का वॉरियर अवतार, मणिकर्णिका के सेट से Leak हुई झलकारी बाई की ये फोटो

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका निभा रही हैं

घोड़े पर सवार अंकिता लोखंडे का वॉरियर अवतार, मणिकर्णिका के सेट से Leak हुई झलकारी बाई की ये फोटो
अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है. अगले महीने जनवरी में ये फिल्म रिलीज होने जा रही है और इसके पहले अब इस फिल्म में झलकारी बाई की भूमिका निभा रहें अंकिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो को देखकर लगता है कि ये 'मणिकर्णिका' के सेट से लीक हो गई है.

इंटरनेट पर अंकिता की दो तस्वीर देखने को मिली है जिसमें वो अपने झलकारी बाई वाले लुक में नजर आ रही हैं. एक फोटो में अंकिता जहां गंभीर लुक में हाथों में बंदूक लिए हुए नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो घोड़े पर सवार होकर आक्रामक लुक में नजर आईं.

इन फोटोज को देखने के बाद फैंस अंकिता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी फिल्म के सेट से कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे की फोटोज सामने आ चुकी है.

इस फिल्म को लेकर बीते एक साल से भी ज्यादा समय से शूटिंग की जा रही है. फिल्म के टीजर को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला जिसके बाद अब खबर आई है कि 18 दिसंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म का निर्देशन क्रिश ने किया है और ये फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).