मनोरंजन

आम्रपाली दुबे को दुल्हनिया बनाकर निरहुआ ने लगाया गले, देखें Video

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के जाने पहचाने चेहरे हैं. आजकल सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिनेश लाल यादव ने इस वीडियो को खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

आम्रपाली दुबे को दुल्हनिया बनाकर निरहुआ ने लगाया गले, देखें Video
आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Photo Credits : Instagram)

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के जाने पहचाने चेहरे हैं. निरहुआ की ही फिल्म से आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत की थी. उस फिल्म का नाम था 'निरहुआ हिंदुस्तानी'. इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. आजकल सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिनेश लाल यादव ने इस वीडियो को खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के जरिए फैन्स को ईद की बधाइयां दी थी.

इस वीडियो में उनके साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं. आम्रपाली को दुल्हनिया के गेट-अप में देखा जा सकता है. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'सलाम-ए इश्क' का गाना 'तेनु लेके' बज रहा है. बाद में निरहुआ आम्रपाली को गले लगा लेते हैं. वीडियो  में दोनों की केमिस्ट्री भी काफी लाजवाब लग रही है. इस वीडियो को अभी तक लगभग 35 हजार लोगों ने देखा है.

Eid Mubarak 🙏friends 🙏🙏🙏

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इससे पहले भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उस वीडियो में फिल्म 'आर राजकुमार' का ऑडियो ट्रैक यूज़ किया गया था. फिल्म 'आर राजकुमार' में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे. भोजपुरी सिनेमा के अलावा आम्रपाली और निरहुआ का नाम देशभर में भी काफी प्रसिद्ध है. फैन्स इन दोनों के वीडियोज को देखना भी काफी पसंद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).