Alka Yagnik Health Update: पद्म भूषण सम्मान लेने व्हीलचेयर पर पहुंचीं अलका याग्निक, जानें किस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं मशहूर गायिका

चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी जन्मजात भी हो सकती है और बाद में भी विकसित हो सकती है. बढ़ती उम्र, लंबे समय तक तेज आवाज के संपर्क में रहना, सिर में चोट, ऑटोइम्यून बीमारी या गंभीर वायरल संक्रमण इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं. अलका याग्निक के मामले में डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ वायरल अटैक का परिणाम बताया, जिसने सीधे उनके श्रवण तंत्र को प्रभावित किया.

अलका याग्निक

Alka Yagnik Wheelchair Viral Video: मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने मंगलवार, 23 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में पद्म भूषण सम्मान प्राप्त किया. हालांकि इस सम्मान समारोह के बाद सोशल मीडिया पर उनका व्हीलचेयर पर नजर आने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. इसके बाद अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से एक दुर्लभ सुनने संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी. Shilpa Shinde Viral Video: शिल्पा शिंदे ने फर्जी MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे ब्लैकमेल किया गया, परिवार को भी झेलनी पड़ी बेइज्जती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलका याग्निक को भारतीय सिनेमा में चार दशकों से अधिक समय तक दिए गए उनके असाधारण योगदान के लिए देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण प्रदान किया. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सम्मान प्राप्त करने के बाद अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह सम्मान अपने उन श्रोताओं को समर्पित किया, जिन्होंने उनके करियर के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया.

समारोह के बाद व्हीलचेयर पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. गायक शान और कुमार सानू समेत कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं दीं. 24 जून को अलका याग्निक ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर थीं और अब धीरे-धीरे फिर से सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रही हैं.

पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद अलका याग्निक ने हार्दिक संदेश साझा किया:

क्या है सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस?

अलका याग्निक जिस बीमारी से जूझ रही हैं उसे सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss - SNHL) कहा जाता है. यह सुनने की क्षमता प्रभावित करने वाली सबसे सामान्य लेकिन स्थायी समस्याओं में से एक है. दो साल पहले अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि एक फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया था. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दुर्लभ वायरल संक्रमण के कारण यह बीमारी हुई है, जिसने सीधे उनकी श्रवण प्रणाली को प्रभावित किया.

यह बीमारी तब होती है जब कान के अंदर मौजूद कोक्लिया (Cochlea) की बेहद सूक्ष्म हेयर सेल्स या कान से मस्तिष्क तक ध्वनि पहुंचाने वाली श्रवण तंत्रिका (Auditory Nerve) को नुकसान पहुंचता है. एक बार ये कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाएं तो दोबारा विकसित नहीं होतीं, इसलिए सुनने की क्षमता में आई कमी अक्सर स्थायी हो सकती है.

अल्का याग्निक का व्हीलचेयर वाला वीडियो चिंता का विषय बना:

सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस के कारण और लक्षण

चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी जन्मजात भी हो सकती है और बाद में भी विकसित हो सकती है. बढ़ती उम्र, लंबे समय तक तेज आवाज के संपर्क में रहना, सिर में चोट, ऑटोइम्यून बीमारी या गंभीर वायरल संक्रमण इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं. अलका याग्निक के मामले में डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ वायरल अटैक का परिणाम बताया, जिसने सीधे उनके श्रवण तंत्र को प्रभावित किया.

इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में अचानक या धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम होना, लोगों की आवाज स्पष्ट न सुनाई देना, शोर वाले माहौल में बातचीत समझने में कठिनाई, तेज आवाजों को पहचानने में परेशानी और कानों में लगातार घंटी, भनभनाहट या सीटी जैसी आवाज आना (टिनिटस) शामिल हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक इस बीमारी का पूरी तरह इलाज हमेशा संभव नहीं होता. हालांकि हियरिंग एड (Hearing Aid), कॉक्लियर इम्प्लांट (Cochlear Implant) और कुछ मामलों में शुरुआती चरण में कॉर्टिकोस्टेरॉयड थेरेपी के जरिए मरीज की सुनने की क्षमता में सुधार लाने की कोशिश की जाती है.

Share Now