Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: खास मेहमानों को दिया गया शादी निमंत्रण
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार दोपहर 2 बजे शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. शादी वास्तु अपार्टमेंट में होगी, जो मुंबई के पाली हिल क्षेत्र में है. शादी में कुछ खास मेहमानों को बुलाया गया है.
मुंबई, 14 अप्रैल : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गुरुवार दोपहर 2 बजे शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. शादी वास्तु अपार्टमेंट में होगी, जो मुंबई के पाली हिल क्षेत्र में है. शादी में कुछ खास मेहमानों को बुलाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार कपल की शादी में 30 से 50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हैं. 'बारात' प्रतिष्ठित कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी, जो वर्तमान में निमार्णाधीन है, और रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में जाएगी.
बंगले का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया है. फेरा समारोह से पहले रणबीर और आलिया एक विशेष पूजा में हिस्सा लेंगे. इससे पहले आलिया की बहन शाहीन भट्ट का पपराजी पर आपा खोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. यह भी पढ़ें : Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: स्टार जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का दोपहर 2 बजे होंगे ‘फेरे’
रणबीर कपूर की वास्तु बिल्डिंग में पहुंचते ही शाहीन काफी गुस्से में दिखाई दे रहीं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

