बॉलीवुड

फिल्म 'कलंक' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ जारी, एक्ट्रेस का शाही अवतार देखकर हैरान हुए फैंस

करण जौहर की फिल्म 'कलंक' से वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त का लुक जारी करने के बाद अब आलिया भट्ट का लुक जारी किया गया है

फिल्म 'कलंक' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ जारी, एक्ट्रेस का शाही अवतार देखकर हैरान हुए फैंस
अलिया भट्ट (Photo Credits: Twitter)

करण जौहर (Karan Johar) की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' (Kalank) से आज आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का फर्स्ट लुक इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म से बीते दिनों वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त का लुक जारी किया गया था जिसके बाद आज आलिया के लुक को रिविल किया गया. फिल्म के इस लुक पोस्टर में आलिया किसी रानी की तरह ही घूंघट ली हुईं शाही अंदाज में नजर आईं. इसी के साथ आलिया ने नाक में नथनी पहनी थी तो वहीं सिर पर मांग टीका देखा गया. गहनों से लड़ी हुईं आलिया इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं.

आलिया ने ट्विटर पर फिल्म के अपने इस लुक को शेयर करके लिखा, "एक ऐसा किरदार जो मैंने अब तक नहीं निभाया. मेरे अन्य किरदारों से भिन्न. पेश है रूप!"

आलिया के इस लुक को देखकर ट्विटर पर फैंस की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए ट्वीट्स भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि आज अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस (International Women's Day 2019) के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से आलिया के लुक को शेयर किया. इसी के साथ आशंका जताई जा रही है कि फिल्म से आज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dikshit) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लुक भी रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन (Abhishek Varman) कर रहे हैं. ये फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).