बॉलीवुड

तय समय से पहले वाराणसी से मुंबई लौटी फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम, वजह है आलिया भट्ट

खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अभी और 3 दिनों तक वाराणसी में होनी थी. लेकिन उससे पहले ये जोड़ा मुंबई लौट आया क्योंकि आलिया भट्ट...

तय समय से पहले वाराणसी से मुंबई लौटी फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम, वजह है आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Image Credit: Yogen Shah)

पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वाराणसी (Varanasi) में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन कल शाम ये जोड़ा मुंबई (Mumbai) लौट आया है. मुंबई लौटते वक्त रणबीर और आलिया को पैपराजी (Paparazzi) ने एयरपोर्ट (Airport) पर स्पॉट भी किया गया. लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर और आलिया अपने तय शेड्यूल से पहले मुंबई लौट आए हैं. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अभी और 3 दिनों तक होनी थी. लेकिन उससे पहले ये जोड़ा मुंबई लौट आया क्योंकि आलिया भट्ट की तबियत खराब हो गई थी.

खबर के मुताबिक आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) को वाराणसी में अभी एक गाने की शूटिंग पूरी करनी थी. लेकिन इस दौरान आलिया की तबियत खराब हो गई. हालांकि आलिया फिल्म की शूटिंग लगातार करते रहना चाहती थी. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने शूट कैंसिल करने का फैसला किया. ऐसे में अब टीम इसकी शूटिंग नवंबर महीने में वाराणसी जाकर पूरी करेगी. तो वहीं मुंबई लौटने के बाद आलिया सीधे स्पेशलिस्ट से जाकर मिलेगी और पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही काम पर लौटेंगी. यह भी पढ़े: वाराणसी के बाबा कशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखें तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

[Another Picture] Ranbir Kapoor and Alia Bhatt clicked in Varanasi yesterday. #RanbirKapoor #Ranbir #AliaaBhatt #Bollywood

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse) on

आपको बता दे कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री परदे पर देखने के लिए हर कोई बेताब है. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).