वाराणसी के बाबा कशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखें तस्वीर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नजदीकियों के बारे में हर कोई जानता है. दोनों अपने रिश्ते के बारे में मीडिया में भी खुलकर बात कर चुके हैं. दोनों को जल्द ही फिल्म' ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नजदीकियों के बारे में हर कोई जानता है. दोनों अपने रिश्ते के बारे में मीडिया में भी खुलकर बात कर चुके हैं. दोनों को जल्द ही फिल्म' ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वाराणसी में मौजूद है. वहां पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग चल रही हैं. रणबीर-आलिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दोनों अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बाबा कशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे.
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है रणबीर ने एक सफेद शर्ट पहन रखी है और आलिया एक पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं. फोटो में आलिया को मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है. एक नजर डालिए इस फोटो पर:-
यह भी पढ़ें:- आलिया भट्ट- रणबीर कपूर पर फिर भड़की कंगना रनौत, कहा- बच्चे हैं कि डंब हैं !
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं और करण जौहर फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

