बॉलीवुड

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर पर फिर भड़की कंगना रनौत, कहा- बच्चे हैं कि डंब हैं !

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर एक बार फिर कंगना रनौत ने तीखा प्रहार करते हुए ये बयान दिया है

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर पर फिर भड़की कंगना रनौत, कहा- बच्चे हैं कि डंब हैं !
कंगना रनौत, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्हें अपने बेबाक अंदाज और बड़बोले स्वभाव के लिए जाना जाता है . पिछली बार उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर तंज कसते हुए कहा था कि वो करण जौहर (Karan Johar) की कटपुतली हैं. इस बार फिर उन्होंने आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर वार किया है. कंगना का कहना है कि ये बेहद अजीब बात है कि इन सेलेब्स के पास किसी विषय पर अपनी कोई राय नहीं होती.

मिड-डे को दिए हुए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, "उन्हें युवा कहने का क्या मतलब? रणबीर कपूर 37 साल के हैं. उस उम्र में मेरे पिता उस समय 37 मिडिल ऐज्ड व्यक्ति थे. आलिया भट्ट 27 साल की हैं. जब मैं 27 साल की थी तब मैं फिल्म 'क्वीन' के लिए डायलॉग्स लिख रहीं थी. मुझे नहीं समझ आता इनमें ये युवा जैसी क्या बात है. लोग कहते हैं कि उनको नहीं पता होगा वो बच्चे हैं. कौनसे बच्चे हैं? 27 साल की उम्र में मेरी मां के 3 बच्चे थे. ये बेहद गलत है. बच्चे हैं कि डंब हैं कि क्या है? आप इससे बच नहीं सकते. इस उम्र में इस पड़ाव पर आपको पता होना चाहिए. मैं ये नहीं कह रही कि ये 12-13 साल के बच्चे हैं और उनके मुंह के आगे माइक लगाकर उन्हें कह रही हूं कि बात करों. अगर वो इस देश के सबसे बड़े टैक्स पेयर्स बन सकते हैं तो देश के बारे में सोच क्यों नहीं सकते?"

इसके बाद जब पत्रकार ने कंगना से पूछा कि क्या दो लोगो के मत अलग-अलग नहीं हो सकते हैं? इसपर कंगना ने कहा, "मैं मानती हूं, लेकिन अगर मान लो कि मैं आपके सेक्स लाइफ के बारे में पूछ रही हूं तब आपका उसमें निजी एजेंडा हो सकता है और वो ठीक है. आपके के पास इंस्टाग्राम पर फोटो पर फोटो पोस्ट करने का टाइम है. मैं अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कर रही हूं और क्या नहीं वो ठीक है. लेकीन मेरे देश के बारे में? ये हमारी पर्सनल चॉइस नहीं रह जाती है. आपको ये भी नहीं समझता कि पर्सनल में क्या होना चाहिए और क्या नहीं. लेकिन नहीं, अगले 3 साल में आप 40 साल के होने वाले हो. फिर किस बात के युवा हैं ये?

बात करें फिल्मों की तो कंगना को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो जल्द ही दिवंगत अभिनेत्री और पॉलिटिशियन जयललिता की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).