बॉलीवुड

अक्षय कुमार के लिए आया मंगलमय समाचार, पहले दिन फिल्म मिशन मंगल ने कमा लिए इतने करोड़

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल संग जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हुई हैं.

अक्षय कुमार के लिए आया मंगलमय समाचार, पहले दिन फिल्म मिशन मंगल ने कमा लिए इतने करोड़
फिल्म 'मिशन मंगल' के कुछ सीन्स (Photo Credits: Youtube)

15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) उनके लिए मंगलमय साबित हो रही हैं. क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार के लिए उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दे दी हैं. जी हां, मिशन मंगल के पहले दिन (First Day) की कमाई ने अक्षय कुमार की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया हैं. जिससे ये उनके करियर की बड़ी फिल्म साबित होती दिखाई दे रही हैं.

दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल संग जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों का बज्ज दर्शकों के बीच काफी देखने को मिल रहा था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि अक्षय की ये फिल्म 20 करोड़ के करीब की ओपनिंग कर सकती हैं. लेकिन अब इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका हैं.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने अक्षय कुमार के इस फिल्म की कमाई को सामने लाया हैं. तरण के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ से उपर की कमाई की हैं.

इसके साथ ही तरण ने बताया कि ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई हैं. इससे पहले गोल्ड ने 25 करोड़ से उपर की कमाई थी.

आपको बता दे कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी जैसी एक्ट्रेस का भी दम देखने को मिल रहा हैं. ये फिल्म मंगल ग्रह पर भारत के स्पेस मिशन की सच्ची कहानी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).