बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बेटे आरव के जन्मदिन पर कही ये बड़ी बात, हर पिता के दिल से निकलती है यही आवाज

अक्षय कुमार अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब है और समय समय पर उनकी तस्वीरें शेयर कर फैंस से अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है.

अक्षय कुमार ने बेटे आरव के जन्मदिन पर कही ये बड़ी बात, हर पिता के दिल से निकलती है यही आवाज
अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ (Photo Credits: Facebook)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव (Aarav) का आज जन्मदिन (Birthday) है. ऐसे में हर साल की तरह इस बार फिर अक्षय कुमार ने आरव के जन्मदिन पर उन्हें बेहद ही अलग अंदाज में विश किया. एक बार फिर अक्षय ने आरव की तस्वीर को शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है. दरअसल अक्षय कुमार अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब है और समय समय पर उनकी तस्वीरें शेयर कर फैंस से अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है.

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर बेटे आरव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “एक बात जो मैंने अपने पिता से सीखी थी वो ये कि अगर मैं कोई गलती करता था तो मेरे साथ होते थे. इससे बिना डरे की वो मुझे मारेंगे. आज मैं तुम्हारे स्पीड डाइल में हूं. जो मुझे बताती है कि मैं सही हूं. मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा. तुम्हे राह दिखाने के लिए. जन्मदिन मुबारक हो आरव.”

आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन भी मनाया था. अक्षय ने अपने 52वें जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म पृथ्वीराज चौहान का ऐलान किया. अक्षय पहली बार ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे. यशराज प्रोडक्शन में बन रही फिल्म अक्षय 'पृथ्वी राज चौहान (Prithviraj Chauhan)' में मुख्य भूमिका निभाएंगे. खास यह है कि इस फिल्म को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Dr. Chandraprakash Dwivedi) डायरेक्ट कर रहे हैं.

इस फिल्म का ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि ‘अपने जन्मदिन पर पहली ऐतिहासिक फिल्म का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हूं. ये फिल्म में मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों से एक होगी.’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).