'सुई धागा' चैलेंज पूरा करने में अक्षय कुमार के छूटे पसीने, देखें ये मजेदार Video
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आएंगे
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘सुई धागा’ को प्रमोट करने में लगे हुए हैं. इसी के तहत बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने भी उनका ‘सुई धागा’ चैलेंज स्वीकार किया. इस चैलेंज में अक्षय को एक सुई लेकर 10 सेकंड के भीतर उसमें धागा डालना था. देखने में ये कार्य जितना आसन नजर आ रहा था उतना ही ये मुश्किल साबित हुआ.
इंटरनेट पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें अक्षय बताते हैं कि वरुण धवन की फिल्म ‘सुई धागा’ का चैलेंज उन्होंने स्वीकार किया है. इसके बाद वो अपने कैमरामैन से 10 सेकंड की गिनती शुरू करने को कहते हैं. लेकिन मजा तब आता है जब अक्षय अपनी कई कोशिशों के बाद भी सुई में धागा डालने में विफल होते हैं.
अक्षय ने खुद अपने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करके लिखा, "जिसका काम उसी को साजे और करे तो डंडा बाजे. मौजी भाई वरुण धवन, ये मेरी एक कोशिश सुई धागा चैलेंज को पूरा करने की. ये उतना आसन नहीं जितना कि ये दिखता है. अब मैं सचिन तेंदुलकर को नोमिनेट करता हूं."
इसके बाद थक हारकर अक्षय कहते हैं कि वो इस चैलेंज को पूरा करने में फैल हो गए हैं. बाद में अक्षय, वरुण और अनुष्का को उनकी फिल्म के लिए बधाई देते हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘सुई धागा’ के माध्यम से वरुण-अनुष्का स्वदेशी सामान के उत्पाद और उसकी खरीदी पर जोर देने का संदेश दे रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है. ये फिल्म 28 सितंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

