बाटला हाउस और साहो से मिशन मंगल की टक्कर पर बोले अक्षय कुमार, कहा- भविष्य में होगी परेशानी
फिल्म मिशन मंगल के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अक्षय ने 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही टक्कर के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी पर दोष नहीं दिया जा सकता.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज अपनी फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) का ट्रेलर लॉन्च कर दिया. दरअसल जब से फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आया है. लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी बज्ज (Buzz) बना हुआ हैं. यह फिल्म भारत के पहले मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) पर आधारित है जिसे मंगल ग्रह की परिक्रमा करने के लिए ईसरो (ISRO) द्वारा 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका हैं. जिसके ट्रेलर लॉन्च (Trailer Launch) पर अक्षय कुमार सहित फिल्म के बाकी सितारें नजर आए
फिल्म के इस ट्रेलर पर अक्षय कुमार से जब बॉक्स ऑफिस पर बाटला हाउस (Batla House) और साहो (Saaho) से टक्कर पर सवाल पूछा गया तो अक्की ने खुलकर जवाब दिया. दरअसल मिशन मंगल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस दिन जॉन अब्राहम और प्रभास जैसे दिग्गज भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाने आ रहे हैं. यह भी पढ़े: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, भारत ने नामुमकिन सपने को इस तरह किया था मुमकिन, देखें वीडियो
बॉक्स ऑफिस टक्कर पर अक्षय कुमार ने कहा कि “एक साल में 180 हिंदी फिल्में आ रही हैं साथ ही 30 से 40 हॉलीवुड फिल्में भी हैं. इससे बॉक्स ऑफिस पर काफी भीड़ हो रही है. ऐसे में आने वाले भविष्य में और भी समस्या होने वाली है, हो सकता है कि आगे चलकर 4 – 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करे. ऐसे में कोई हैरानगी नहीं होनी चाहिए और ना ही किसी को ब्लेम करना चाहिए.”
जिसमें अक्षय कुमार सहित विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू,कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी जैसे दमदार एक्टर नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

