मनोरंजन

एसिड अटैक पीड़ित के लिए अक्षय कुमार ने किया यह खास काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

अक्षय कुमार के अभिनय ने तो आप सबको कई दफा प्रभावित किया होगा लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा काम किया है जो आप सबका दिल जीत लेगा. अक्षय कुमार ने एक एसिड अटैक पीड़ित महिला की मदद की है

एसिड अटैक पीड़ित के लिए अक्षय कुमार ने किया यह खास काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ
लक्ष्मी अग्रवाल और अक्षय कुमार (Photo Credits : Twitter )

अक्षय कुमार के अभिनय ने तो आप सबको कई दफा प्रभावित किया होगा लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा काम किया है जो आप सबका दिल जीत लेगा. अक्षय कुमार ने एक एसिड अटैक पीड़ित महिला की मदद की है. इस महिला नाम लक्ष्मी अग्रवाल है. खिलाड़ी कुमार ने लक्ष्मी के अकाउंट में 5 लाख रूपये जमा करवाएं हैं. उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि लक्ष्मी की आर्थिक स्थिति सुधर सकें. साथ ही उन्होंने लक्ष्मी से नौकरी तलाशने को भी कहा है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी सुनकर अक्षय ने उनकी मदद करने का फैसला किया. 24 घंटे में ही लक्ष्मी को 15 से भी ज्यादा जॉब ऑफर्स मिल चुके हैं.

इस बारे में बात करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि, "मेरे पास इस बात को बयां करने के लिए शब्द नहीं है कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. मैं और मेरी बेटी अब अकेले नहीं हैं. मुझे 200 से भी ज्यादा कॉल्स आ चुके हैं. कई लोगों ने मेरी मदद करने के लिए हाथ भी आगे बढ़ाया है."

आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय की फिल्म '2.0' का टीज़र रिलीज कर दिया गया था. इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में हैं. अक्षय इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. शंकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है .लायका प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है.

इसके अलावा अक्षय को फिल्म 'केसरी' में भी देखा जाएगा. फिल्म 'केसरी'में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में है.यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).