बॉलीवुड

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी इस बड़ी फिल्म का किया ऐलान, फैंस को दिया शानदार तोहफा

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी इस बड़ी फिल्म का किया ऐलान, फैंस को दिया शानदार तोहफा
Image Credit: Instagram/YRF

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में हर कोई उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेरो बधाईयां दे रहा है. तो वहीं अब अक्षय कुमार ने भी फैंस को शानदार तोहफा दिया है. दरअसल अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म 'पृथ्वी राज चौहान (Prithviraj Chauhan)' का टीजर रिविल किया है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है. अक्षय कुमार पहली बार ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे. यशराज प्रोडक्शन में बन रही फिल्म अक्षय 'पृथ्वी राज चौहान (Prithviraj Chauhan)' में मुख्य भूमिका निभाएंगे. खास यह है कि इस फिल्म को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Dr. Chandraprakash Dwivedi) डायरेक्ट कर रहे हैं.

इस फिल्म का ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि ‘अपने जन्मदिन पर पहली ऐतिहासिक फिल्म का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हूं. ये फिल्म में मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों से एक होगी.’

बड़े परदे पर 'पृथ्वी राज चौहान’ बन लोगों को हैरान करने जा रहे अक्षय कुमार का जलवा अगले साल दिवाली के मौके पर दिखाई देगा. जिसकी जानकारी भी अक्षय ने अपने इसी टीजर के साथ दी है.

वैसे आपको बता दे कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार सहित विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेस भी नजर आई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).