मनोरंजन

'Rocket Jawaani' के साथ Akshara Singh की बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री? Teaser किया शेयर

अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) पर भी नजर आ चुकी हैं. यहां पर आने के बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोविंग है. उनके फैंस चाहते हैं कि अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आएं.

'Rocket Jawaani' के साथ Akshara Singh की बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री? Teaser किया शेयर
अक्षरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वे शेयर करती रहती हैं और देखते ही देखते उनके पोस्ट वायरल हो जाते हैं. अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Films) में नजर आ सकती हैं. इस बात का खुलासा उनकी लेटेस्ट पोस्ट करती है.

अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट किया है. इस 18 सेकंड की क्लिप में वे डांस वाले पोज में नजर आ रही हैं. पोस्टर पर लिखा है रॉकेट जवानी (Rocket Jawaani).

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

अक्षरा सिंह ने इस पोस्ट में लिखा है, आ रही हूं गर्दा उड़ाने, कुछ नए के साथ, जो पहले मैंने कभी नहीं किया है. आपके प्यार और आशिर्वाद की आवश्यक्ता है.

इस पोस्ट में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के कोरियोग्राफर आदिल (Adil) को भी टैग किया है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा सिंह बॉलीवुड में गर्दा उड़ाने आ सकती हैं. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) पर भी नजर आ चुकी हैं. यहां पर आने के बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोविंग है. उनके फैंस चाहते हैं कि अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आएं . अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा के फैंस की मुन्नत कब पूरी होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).