अजय देवगन की फिल्म रेड में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी का हुआ निधन
पुष्पा जोशी ने फेवीक्विक की एड में काम किया था. जिसके बाद लोग उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से पहचानने लगे.
अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ फिल्म रेड (Raid) में अम्मा का किरदार निभाने वाली 85 वर्षीय एक्ट्रेस पुष्पा जोशी (Pushpa Joshi) का निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में फिसल कर जाने के चलते पुष्पा जोशी कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थी. लेकिन अब इस एक्ट्रेस का निधन हो चुका है. इस बात की जानकरी फिल्म रेड के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी से साझा की है. आपको बता दे फिल्म रेड में पुष्पा जोशी ने सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था.
राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर पुष्पा जोशी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पुष्पा जोशी के निधन की खबर से दुखी हूं. आप हमारे सेट की जान थी. आप जहां भी होंगी वहां स्माइल और खुशियां फैलाती रहेंगी. हम आपको हमेशा मिस करेंगे.
Very sad to hear about the passing away of Pushpa Joshi ji. One of the highlights of my directing career was watching you perform in RAID. You were a live wire on and off the sets. Wherever you are you will be smiling and spreading happiness Dadi ji. We will miss you. RIP. pic.twitter.com/TMleLe1oJA
— Raj Kumar Gupta (@rajkumar_rkg) November 27, 2019
पुष्पा जोशी ने फेवीक्विक की एड में काम किया था. जिसके बाद लोग उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से पहचानने लगे. आपको बता दे कि फिल्म रेड में पुष्पा का किरदार देख अजय देवगन की पत्नी काजोल काफी इम्प्रेस हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने उनका एक वीडियो भी शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

