ऐश्वर्या राय बच्चन-शाहरुख खान ने भी ईशा अंबानी-आनंद पिरामल की शादी में परोसा खाना, देखें फोटोज
आमिर खान और अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में खाना परोसा, देखें ये फोटोज
ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पिरामल (Anand Piramal) ने 12 दिसंबर को मुंबई के एंटीलिया हाउस (Antilia House) में बड़े ही धूमधाम से शादी की. शादी में न सिर्फ फिल्मी सितारें बल्कि देश और दुनिया से जुड़े बड़े राजनेता भी नजर आए. यहां इन्होंने ईशा और आनंद को शादी की बधाई देने के साथ ही उन्हें आशीर्वाद भी दिया. शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे जिसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन शादी में मेहमानों को खाना परोसते हुए नजर आए थे. इसे देखने के बाद लोग इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.
अब मजे की बात ये है कि इस कार्यक्रम में न सिर्फ आमिर और बिग बी बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान जैसी नामचीन हस्तियों ने भी खाना परोसा था. सोशल मीडिया पर आई लेटेस्ट फोटोज में किंग खान और ऐश्वर्या मेहमानों को बिठाकर उन्हें खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि गुजराती परम्परा के अन्सुआर, शादी में मेहमानों को खाना परोसना उन्हें सम्मान देने का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस शुभ कार्य में अमिताभ, ऐश्वर्या, शाहरुख और आमिर जैसे लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
ये भी बताते चलें कि शादी के बाद बीती रात यानी 14 दिसंबर, शुक्रवार को मुंबई जे जियो गार्डन्स में ईशा और आनंद की शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और उद्यगो से जुड़े नामचीन चेहरे नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

