Video: कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय-रानी मुखर्जी ने बीती बातें भुलाकर एक दूसरे को लगाया गले
कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी मुखर्जी को सभी के सामने गले से लगा लिया
कृष्णा राज कपूर के निधन पर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ अपने विवाद को भुलाकर उन्हें सभी के सामने गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें ये दोनों एक दूसरे को प्रेमपूर्वक गले लगा रहे हैं.
मुंबई में कृष्णा राज कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जिसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. यहां रानी और ऐश्वर्या के अलावा आलिया भट्ट, सोनम कपूर, काजोल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई जानेमाने चेहरे नजर आए.
गौरतलब है कि ऐश्वर्या और रानी के बीच हुए विवाद के चलते ये दोनों एक दूसरे से दूर ही रहना पसंद करते थे. ये बात तब की है जब शाहरुख खान की फिल्म ‘चलते चलते’ की शूटिंग की जा रही थी. उस समय फिल्म में ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था. उसी दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड सलमान खान को लेकर खबर आई कि उन्होंने फिल्म के सेट पर ऐश्वर्या को लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था. इसके बाद ऐश्वर्या को रानी मुखर्जी ने रिप्लेस कर दिया. इसी बात के चलते ऐश्वर्या काफी नाराज हो गईं थी.
लेकिन वक्त के साथ पुराने घाव अब भरते नजर आ रहे हैं और इसलिए ऐश्वर्या ने भी रानी के साथ सुलह कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

