ऐश्वर्या राय बच्चन की फैमिली फोटो देखकर लोगों ने किया सवाल, पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वो गर्भवती हैं?
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर मीडिया में चर्चा का बाजार गर्माता नजर आ रहा है. दरअसल, ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ ट्रेडिशनल कपड़ों में फोटो शेयर की थी. इस फोटो को देखने के बाद फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि कहीं ऐश्वर्या प्रेग्नेंट (Pregnant) तो नहीं. फोटो पर लोग कमेंट करके ये सवाल उनसे पूछ रहे हैं. ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी से जुड़े ये अनसुने किस्से शायद ही जानते होंगे आप, यहां पढ़ें
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फैमिली फोटो शेयर की है. फोटो पर लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि अगर वाकई ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं तो फिर ये उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है.
कयास लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या की इस फोटो पर गौर करने पर उनकी बेबी बंप दिखाई दे रही है.

इसी बात को लेकर मीडिया में चर्चा की जा रही है कि क्या वाकई बच्चन परिवार में एक नए मेहमान के आगमन होगा?
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, जान बचाने के लिए कूद पड़े शाहरुख खान
आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने 16 नवंबर, 2011 को बेटी आराध्या को जन्म दिया था. हाल ही में उन्होंने आराध्या का 8वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2019 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

