बॉलीवुड

पिता की गिरफ्तारी के बाद Viaan Raj Kundra ने मां शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर किया पहला पोस्ट, लोगों ने दिए ये रिएक्शन्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान ने कंटेंट मामले में पिता की गिरफ़्तारी के बाद अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ पहला पोस्ट शेयर किया है. शिल्पा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करने के बाद वियान ने अपनी मां के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं हैं....

पिता की गिरफ्तारी के बाद Viaan Raj Kundra ने मां शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर किया पहला पोस्ट, लोगों ने दिए ये रिएक्शन्स
वियान कुंद्रा ने किया इमोशनल पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान ने कंटेंट मामले में पिता की गिरफ़्तारी के बाद अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ पहला पोस्ट शेयर किया है. शिल्पा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करने के बाद वियान ने अपनी मां के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं हैं. तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी को हग करते हुए और बिना मेकअप के Viaan को किस करते हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट को वियान ने कोई कैप्शन नहीं दिया है. वियान की पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी के हंगामा 2 को- स्टार मिजान जाफरी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट की है. यह भी पढ़ें: Raj Kundra Pornography Case: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म मामले को लेकर पहली बार जारी किया स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

वियान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा के स्टेटमेंट को भी शेयर किया है, जहां शिल्पा ने उल्लेख किया कि उन्होंने लोगों और मीडिया के लोगों से उनकी प्राइवेट लाइफ का सम्मान करने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,'उन्हें और उनके परिवार को निजता का अधिकार है और वे मीडिया ट्रायल के लायक नहीं हैं.

 

देखें पोस्ट:

बॉलीवुड की कुछ हस्तियां शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में सामने आई हैं. शिल्पा की पोस्ट को लाइक करने वालों में वरुण धवन (Varun Dhawan), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), दीया मिर्जा (Dia Mirza), मिजान जाफ़री (Meezaan), समीर सोनी (Samir Soni), फिल्म प्रोड्यूसर फराह खान (Farah Khan) और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni) शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).