बॉलीवुड

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बाद अभिनेता गोविंदा ने भी दिखाया अपना दम, Bottle Cap Challenge को किया पूरा

हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में फेमस हो रहे Bottle Cap Challenge को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बाद अभिनेता गोविंदा ने किया. 55 साल के उम्र में भी गोविंदा की फिटनेस देखने लायक है.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बाद अभिनेता गोविंदा ने भी दिखाया अपना दम, Bottle Cap Challenge को किया पूरा
गोविंदा (Image Credit: Instagram)

हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड (Bollywood) में भी बोतल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) पूरे जोर शोर से छाया हुआ है. सबसे अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस चैलेंज को किया. उन्होंने हॉलीवुड स्टार जेसन स्टेथम (Jason Sthatham) का बोतल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) पूरा किया. जिसमें अपनी किक के जरिए बोतल की कैप को खोलना था. जैसे ही अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को पूरा किया. बॉलीवुड के तमाम सितारें भी इसे चैलेंज को पूरा करने में जुट गए. टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विद्युत् जामवाल जैसे तमाम छोटे बड़े सितारें Bottle Cap Challenge करते दिखाई दिए.

ऐसे में अब 90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा (Govinda) ने भी इस चैलेंज को लिया और यकीन मानिए उन्होंने बेहद ही शानदार अंदाज में इसे पूरा भी किया. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 (Hero Number 1) एक्टर गोविंदा का ये स्टंट उनकी फिटनेस को भी दिखाता है. सबसे पहले आप भी देखिए गोविंदा के इस अंदाज को.

 

View this post on Instagram

 

Satur-Yay! ⚡💪🏻 #bottlecapchallenge #accepted 😎

A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो गोविंदा आखिरी बार फिल रंगीला राजा में नजर आए थे. ये फिल्म वैसे बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. गोविंदा आनेवाले समय में पिंकी डार्लिंग और नेशनल हीरो जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. फिल्म प्रमोशन के दौरान गोविंदा ने ही इस फिल्मों के बारे में बताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2019 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).