मनोरंजन

सर्जरी के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिया बेटे को जन्म

कुछ देर पहले हमने आप तक यह खबर पहुंचाई थी कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया है. मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार शाम 4 बजे एडमिट किया गया था.

सर्जरी के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिया बेटे को जन्म
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credits : Instagram)

कुछ देर पहले हमने आप तक यह खबर पहुंचाई थी कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया है. मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार शाम 4 बजे एडमिट किया गया था. शाहिद और मीरा के परिवार के सदस्य इस वक्त अस्पताल में ही मौजूद है. उनके परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर शाहिद के फैन्स उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं. पहले ही कहा जा रहा था कि इस हफ्ते शाहिद और मीरा अपने फैन्स को खुशखबरी दे सकते हैं. खबरों के मुताबिक डिलीवरी के लिए मीरा को ऑपरेशन करवाना पड़ा.

बता दें कि मीरा ने साल 2016 में अपनी बेटी मीशा को जन्म दिया था. शाहिद और मीरा अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित थे. जाहिर सी बात है कि अपने भाई के आने से मीशा कपूर भी काफी खुश होगी.

Best times.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

लेटेस्टली की पूरी टीम की तरफ से हम शाहिद और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि इसी तरह उनके परिवार में खुशियां बनी रहें.

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द ही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है. यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).