मनोरंजन

आलोक नाथ की मुसीबतें बढ़ी, इस एक्ट्रेस ने भी लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे

अभिनेता आलोक नाथ की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब एक और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर दुर्व्यवहार कर आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इस बारे में बताया

आलोक नाथ की मुसीबतें बढ़ी, इस एक्ट्रेस ने भी लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे
आलोक नाथ (Photo Credits : Facebook)

अभिनेता आलोक नाथ की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब एक और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर दुर्व्यवहार कर आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इस बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि, "करियर की शुरुआत में मैं एक टेलीफिल्म की शूटिंग कर रही थी. मैं लीड एक्ट्रेस थी. आलोक नाथ मेरे पिता का किरदार निभा रहे थे और रीमा लागू मेरी मां का रोल प्ले कर रही थी.मैं आलोकनाथ की बहुत बड़ी फैन थी. एक दिन पूरी कास्ट डिनर के लिए बाहर गई थी. वहां पर आलोक नाथ नशे में धुत्त थे. वो मुझे अपने साथ बैठने के लिए कह रहे थे. हम लोग बिना डिनर किए ही वापिस आ गए. मैं अपने रूम में थी."

उन्होंने आगे बताया कि, "कुछ देर बाद दरवाजे पर कोई आया. आलोक नाथ दरवाजे पर थे. मैंने दरवाजा बंद करना चाहा पर वह धक्का देकर अंदर आ गए. वो चिल्लाने लगे कि मैं उनकी हूं. मैं किसी तरह बची और वह बाथरूम में चले गए. मैंने दरवाजा बंद किया और मैं वहा से बाहर आ गई.."

संध्या ने यह भी बताया कि इसके बाद भी वह उन्हें परेशान करते रहते थे. उन्होंने बताया था कि आलोक नाथ शराब पीकर उन्हें लगातार कॉल्स करते थे. संध्या ने ट्वीट में लिखा कि वो सन 1994 के पॉपुलर शो 'तारा' की लेखिका को सपोर्ट करती हैं. बता दें कि उस लेखिका ने 'संस्कारी बाबू' आलोक नाथ पर यौन शोषण का इल्जाम लगाया था. सोशल मीडिया के जरिए लेखिका ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि जब वो टीवी शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी, तब आलोक नाथ ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).