बॉलीवुड

अभिनेता विवेक ओबेरॉय को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक फिल्म और साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर मीम शेयर करने के बाद विवेक सुर्खियों में हैं

अभिनेता विवेक ओबेरॉय को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा
विवेक ओबेरॉय (Photo Credit-ANI Twitter)

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के लिए ये समय काफी मुश्किलों से भरा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जीवन पर बायोपिक फिल्म में काम करके विवेक मीडिया में काफी छाए हुए हैं. इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ है. इसी के साथ हाल ही में एग्जिट पोल (Exit Polls) के दौरान विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर एक ऐसा मीम शेयर किया जिसके चलते उन्हें हर तरफ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

इन सबको मद्देनजर रखते हुए विवेक को अब मुंबई पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है. एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विवेक को मिल रही धमकियों के चलते उन्हें मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अब प्रोटेक्शन दे रही हैं.

ऐसे में मुंबई स्थित उनके घर के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है. आपको बता दें कि पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म में लीड रोल निभाने वाले विवेक बीते काफी समय से इसे लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं.

उनकी फिल्म को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में भी शिकायत की गई. इसी के साथ हाल ही में उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने एक मीम को शेयर करके मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी. इस मीम के चलते राष्ट्रिय महिला आयोग (National Commission for Women) ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की.

23 मई को जहां लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजे सामने आएंगे वहीं 24 मई को उनकी फिल्म रिलीज हो रही है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम शेयर करने को लेकर विवाद. विवेक राजनीतिक और सामाजिक कारणों की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं. इसलिए अब उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन (Police protection) दी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).