बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म भारत का ये एक्टर फ्री टाइम में करता है डिलीवरी बॉय का काम

चेतन ने सलमान खान की फिल्म भारत के साथ वेब सीरिज दिल्ली क्राइम और टीवी सावधान इंडिया में भी काम किया है. लेकिन जब चेतन के पास काम नहीं होता तो वो स्विगी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है और लोगों के घर-घर तक खाना पहुंचाता है.

सलमान खान की फिल्म भारत का ये एक्टर फ्री टाइम में करता है डिलीवरी बॉय का काम
चेतन राव (Image Credit: HT)

बॉलीवुड में किस्मत आजमाने तो लाखों लोग आते हैं लेकिन कामयाबी किसी-किसी के ही कदम चूमती है. अपने इन सपनों को पूरा करने के लिए सीने में तो आग होनी चाहिए साथ ही पेट की आग को बुझाने के लिए जेब में पैसे भी होने बेहद जरूरी है. इसलिए सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म भारत (Bharat) का ये एक्टर फ्री टाइम में करता डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) काम भी. बात कर रहे हैं एक्टर चेतन राव (Chetan Rao) की. चेतन ने सलमान खान की फिल्म भारत के साथ वेब सीरिज दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) और टीवी सावधान इंडिया (Savdhaan India) में भी काम किया है. लेकिन जब चेतन के पास काम नहीं होता तो वो स्विगी (Swiggy) के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है और लोगों के घर-घर तक खाना पहुंचाता है.

चेतन राव के इस संघर्ष की कहानी तब सामने आई जब एक्टर राजेश तेलंग ने अपने घर आए खाना डिलीवर करने आए एक्टर को देखा. राजेश और चेतन ने वेब शो दिल्ली क्राइम में साथ काम किया है. ऐसे में जब राजेश ने चेतन की लड़ाई को देखा तो वो उस पर गर्व करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने ट्वीट करके सबको बताया है.

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बात करते हुए चेतन ने कहा कि “मुझे टीवी और फिल्म्स देखने का शौक है. मैं हमेशा से एक्टर बनाना चाहता था. फिल्म इंस्टिट्यूट के लिए पैसे नहीं थे तो सोचा थियेटर कर लूं, लेकिन उतने पैसे भी नहीं थे. तो टीवी को गुरु मानकर उससे एक्टिंग सीखी.”

आगे चेतन ने बताया कि “साइड रोल करने के कारण उतने पैसे नहीं कमा पाता इसलिए डिलीवरी बॉय काम करता हूं. ताकि अपने खर्च को पूरा कर सकूं.” कई बार लोग मुझे पहचान लेते हैं वो देखकर मुझे खुशी मिलती हैं. मैं जानता हूं कि आज मैं डिलीवरी बॉय लेकिन मेहनत के दम पर सुपरस्टार जरूर बनूंगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).